अररिया, मई 29 -- रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज नपं कार्यालय में शनिवार को सशक्त स्थायी समिति का चुनाव होना है। इसको लेकर सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। रानीगंज नपं के कार्यपालक पदाधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि नपं कार्यालय में शनिवार को नामांकन और वोटिंग की प्रक्रिया की जायेगी। इस सशक्त स्थायी समिति में कुल तीन सदस्य होंगे। नपं के आठरह वार्ड पार्षद मिलकर तीन शसक्त स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव करेंगे। चूंकि रानीगंज नपं के कार्यकाल में अब एक साल का ही समय रह गया है। इस कारण चुनाव को लेकर कोई खास गहमागहमी नहीं दिख रही है। कुछ वार्ड पार्षदों ने बताया कि अब एक साल का समय ही रह गया है। यह भी पढ़ें- नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव आज से, प्रशासन ने कसी कमर जिस गति से विकास कार्य होने थे इस गति से विकास कार्य नहीं हुआ। अब अं...