प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 23 -- रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। समाधान दिवस में सोमवार को मुख्य राजस्व अधिकारी अजय त्रिपाठी के साथ एसडीएम विमल कुमार जनसुनवाई के लिए सभागार में बैठ गए। तहसील समाधान दिवस में एसडीएम के बैठने की जानकारी पर अधिवक्ताओं में आक्रोश फैल गया। सैकड़ों अधिवक्ता एकजुट होकर तहसील सभागार की तरफ नारे लगाते हुए सभागार में पहुंच गए। अधिवक्ताओं के आक्रोश को देखते हुए सभागार में अफरातफरी मच गई। एसडीएम के विरोध की जानकारी मिलते ही मुख्य राजस्व अधिकारी ने एसडीएम को बाहर जाने के लिए कहा। सभागार से एसडीएम के बाहर निकालने के बाद तहसील के अधिवक्ता शांत होकर लौट आए। उसके बाद मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस में 92 फरियादियों ने अपने शिकायती पत्र दिए। मुख्य राजस्व अधिकारी ने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.