प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 15 -- गौरा/जामताली/सुवंसा, हिंसं। रानीगंज तहसील क्षेत्र में रविवार को 94 परीक्षा केंद्रों पर नवभारत साक्षरता परीक्षा हुई। जिसमें 470 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। देश को पूर्ण रूप से साक्षर बनाने के लिए केंद्र सरकार की यह योजना वर्ष 2027 तक चलेगी। जिसमें पांच करोड़ लोगों को साक्षर बनाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम के अंतर्गत 15 वर्ष से ऊपर के निरक्षरों को साक्षर बनाया जाना है। गौरा विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय सुजहा तथा पीएमश्री विद्यालय घीनपुर में नवभारत साक्षरता परीक्षा आयोजित की गई। इस दौरान प्रधानाध्यापक अमरपाल यादव, राजेंद्र चौरसिया, ग्राम प्रधान हरी लाल बिंद, राजेश यादव सहित परीक्षार्थी उपस्थित रहे। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय रामपुर अधारगंज, फतनपुर, कोठरा, सांड, मसौली आदि केन्द्रों पर रविवार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.