अररिया, मार्च 7 -- रानीगंज। एक संवाददाता। इन दिनों रानीगंज क्षेत्र में रेलवे व अन्य कुछ सरकारी कामों में मिट्टी की मांग काफी ज्यादा होने से एक तरफ जहां मिट्टी की प्रति ट्रेलर कीमत काफी बढ़ गयी है वहीं क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। रानीगंज के कई पंचायतों में जहां सरकारी जमीनों के साथ साथ नदियों व धार्मिक स्थलों की जमीन में भी जमकर अवैध खनन किया जा रहा है। दिन दहाड़े जेसीबी की मदद से पहले मिट्टी की कटाई की जा रही है जब काफी गहरे तक मिट्टी की कटाई हो जाती है इसके बाद उसी जमीन से बालू का खनन शुरू किया जा रहा है। इन दिनों खेत खलिहानों में मक्के की फसल लगी होने के कारण खनन माफिया बड़े आराम में बीच खेत में जेसीबी की मदद से अवैध खनन कर रहे है। रानीगंज के खरसायी, जगता, बौसीं, मझुवा पश्चिम, पचीरा, आदि पंचायतों में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.