रानीगंज के गितवास बाजार में भीषण जलजमाव से लोगों में आक्रोश
अररिया, मई 8 -- रानीगंज। एक संवाददाता। हल्की सी बारिश में ही रानीगंज के गितवास बाजार में भीषण जलजमाव को लेकर ग्रामीणों के आक्रोश पनपने लगा है। बीते कई दिनों से हो रही बारिश के कारण शुक्रवार को गितवास बाजार से सिमराहा जाने वाली सड़क में भीषण जलजमाव को लेकर स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को जमकर विरोध जताया। चूंकि रानीगंज का गितवास बाजार सदियों पुराना बाजार है। आसपास के लगभग एक दर्जन पंचायतों के हजारों लोग रोजाना ख़रीददारी करने यहां आते हैं। लेकिन हल्की सी बारिश होने पर गितवास से लक्ष्मीपुर जाने वाली सड़क में भीषण जलजमाव हो जाता है। गितवास बाजार से लक्ष्मीपुर जाने वाली सड़क में हजारों गड्ढे है। हल्की सी बारिश होने पर इन गड्ढो में बारिश का पानी भर जाता है। जिससे आये दिन लोग सड़क पर बने इन गड्ढो में गिरकर घायल होते है। इधर दो दिन से हो रही बारिश के का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.