अररिया, मार्च 27 -- रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज मुख्यालय स्थित कलावाती महाविद्यालय कलावाती नगर में शासी निकाय की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में शासी निकाय के जन प्रतिनिधि सदस्य के तौर पर विधायक अविनाश मंगलम, विश्विद्यालय प्रतिनिधि डॉ सुधांशु शेखर झा, प्रो रूपा रानी, प्रभारी प्राचार्या एवं शिक्षक प्रतिनिधि डॉ अवधेश कुमार, आमंत्रित सदस्य के रूप में महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ दयानंद राउत उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता शासी निकाय के सचिव जगदीश प्रसाद जायसवाल ने किया। सर्वप्रथम सभी शासी निकाय के सदस्यों ने जन प्रतिनिधि सदस्य विधायक अविनाश मंगलम को फूल माला एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। साथ ही महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या प्रो रूपा रानी ने शासी निकाय के अध्यक्ष के लिए जन प्रतिनिधि सदस्य विधायक अविनाश मंगलम के नाम का प्रस्ताव दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.