प्रयागराज, मार्च 13 -- प्रयागराज। शंकरगढ़ में रानीगंज रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) पर जुलाई से वाहन फर्राटा भरने लगेंगे। राज्य सेतु निगम प्रयागराज इकाई ने 870 मीटर लंबे ब्रिज में अपने हिस्से के 23 पिलर का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। जबकि एनसीआर की ओर से दो पिलर का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। जिसके पूरा होने के बाद उस पर गर्डर रखा जाएगा। मुंबई रूट के रानीगंज रेलवे फाटक पर महाकुम्भ के प्रोजेक्ट के अंतर्गत सेतु निगम ने 870 मीटर लंबाई के आरओबी का निर्माण कार्य मार्च 2025 में शुरू किया था। इसके लिए सेतु निगम को 41 करोड़ रुपये और एनसीआर को 17.5 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया था। एक सप्ताह पहले निगम ने पिलर का निर्माण कार्य पूरा कर लिया। अब उस पर सुपर स्ट्रक्चर यानि सेगमेंट रखने की तैयारियां की जा रही हैं। इसके लिए निगम को रेलवे का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.