अररिया, मई 22 -- अररिया, संवाददाता राज्य सरकार द्वारा जिले के रानीगंज में संचालित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 26 मई यानी मंगलवार को मेगा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। इस प्लेसमेंट ड्राइव में बिहार के अन्य जिलों के अभ्यर्थी भी भाग ले सकते हैं। जिला प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक रोजगार मेले में 12वीं पास, विभिन्न ट्रेडों में आईटीआई पास पॉलिटेक्निक से डिप्लोमा पास योग्य अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि करेंगे। बताया गया कि चयन प्रक्रिया के अंतर्गत अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा और सफल अभ्यर्थियों को संबंधित कंपनियों में नियुक्ति प्रदान की जाएगी।प्लेसमेंट ड्राइव में महाराष्ट्र स्थित जो नौ कंपनियां भाग लेंगी उन में यूके मेटल इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, राजनगांव, क्लासिक व्हील्स लिमिटेड,...