अल्मोड़ा, मई 3 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने प्रमुख सचिव से मुलाकात कर छावनी और पालिका क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की। कहा कि पुरानी सैन्य बूचड़ी तक पंतकोटली मार्ग बदहाल है। यह हिस्सा छावनी के अंतर्गत है। इसके अलावा पंतकोटली मार्ग के चौड़ीकरण में कई पेड़ आड़े आ रहे हैं। प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने शनिवार को रानीखेत में विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। देर शाम विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने उनसे मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं पर मंत्रणा की। विधायक ने कहा कि छावनी क्षेत्र के लोग तमाम तरह की दिक्कतों से जूझ रहे हैं। विकास कार्यों में अधिकारी कतई सहयोग नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि बूचड़ी मार्ग की हालत दशकों से खराब है। जबकि वह धन देने को तैयार हैं। यह क्षेत्र कैंट बोर्ड के अंतर्गत आता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.