अल्मोड़ा, जुलाई 10 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। रानीखेत माउंटेनियरिंग एंड आउटडोर क्लब की ओर से आयोजित द ट्रांस लूप्स - ट्रेल्स प्लस अल्ट्रा रन शुक्रवार की देर शाम शुरू हो गई है। रन को संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी और केआरसी के ले. कर्नल गुरप्रीत सिंह ने हरी झंडी दिखाई। आयोजकों ने बताया कि उत्तराखंड का पहला 48 घंटे ट्रेल्स प्लस अल्ट्रा रन है, एडवेंचर रनिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इसका आयोजन रानीखेत में किया गया है। कुल 21 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें वरिष्ठ धावक कोयंबटूर के 67 वर्षीय पांडियान शिवाबालन हैं, जबकि 24 घंटे वर्ग के सबसे युवा प्रतिभागी दिल्ली के 20 वर्षीय कृष्णा हैं। आउटडोर क्लब के अध्यक्ष सुमित गोयल ने आयोजन सहयोगी संस्था द एड्यूरेंस क्लैक्टिव का आभार जताया। क्लैक्टिव के संस्थापक विनीता जैन और कैप्टन मनीष सिंह ने आयोजन क...