रानीखेत में हुआ जिले के तेज गेंदबाजों का चयन
अल्मोड़ा, मई 30 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से मीडियम पेसर टैलेंट हंट कार्यक्रम हुआ। जिले के प्रतिभावान तेज गेंदबाजों की खोज की गई। नरसिंह मैदान में चयन और प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए कुल 45 खिलाड़ियों ने भाग लिया। पूर्व रणजी खिलाड़ी रंजीत माली ने खिलाड़ियों के कौशल को परखा। यहां अंडर-19, अंडर-23 एवं सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मौके पर अध्यक्ष हरीश मनराल, उपाध्यक्ष हेमंत बिष्ट, सचिव हर्ष गोयल, उप सचिव धीरज वर्मा, संरक्षक संजय मेहरा, पंकज जोशी, दीप उपाध्याय, दीपक मेहरा, तरुण साह एवं विजय तिवारी थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.