अल्मोड़ा, फरवरी 28 -- रानीखेत। क्षेत्र में कटखने बंदरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालात यह हैं कि प्रतिदिन बंदर तीन लोगों को काटकर घायल कर रहे हैं। लोगों ने वन विभाग से तत्काल बंदरों को पकड़कर राहत दिलाने की मांग की है। बाजार क्षेत्र में बंदरों की धमाचौकड़ी से लोग बेहद परेशान हैं। खासतौर पर व्यापारी दुकानों में लटका हुआ सामान, सब्जियां बंदर उठा ले जाते हैं। रेहड़ी से फलों को उठाकर बर्बाद कर दे रहे हैं। बाजार से सामान ले जाने वाले राहगीरों का सामान छीनकर चंपत हो जाते हैं। यहीं नहीं प्रतिकार करने पर लोगों को काटने दौड़ते हैं। राजकीय अस्पताल के फार्मासिस्ट गिरधर सिंह ने बताया कि अस्पताल में एक महीने में बंदरों के काटने के 90 केस आए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग परेशान हैं। फसल और सब्जियों को बुरी तरह से रौंद रहे हैं, अभिभावक बच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.