अल्मोड़ा, फरवरी 13 -- रानीखेत। कोतवाली क्षेत्र में एक नव विवाहिता लापता हो गई है। नव विवाहिता के साथ सोने की चेन और 95 हजार रुपये की नगदी भी गायब है। पुलिस के मुताबिक सनणा डौंड़ाखाल रानीखेत निवासी महिला ने तहरीर दी है। कहना है कि उनके भाई हेमंत सिंह रौतेला का विवाह प्रियंका नाम युवती से एक माह पूर्व ही हुआ था। बताया कि 24 जनवरी सुबह करीब छह बजे से वह लापता है। उसके पास एक सोने की चेन और 95 हजार रुपये की नगदी भी है। महिला ने पुलिस को नव विवाहिता, उसके भाई, चाची, चाचा आदि के मोबाइल नंबर और पता भी दिया है। कहना है कि वह शादी से पूर्व नियर जैन मंदिर आसफाबाद रसूलपुर, फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश में रहती थी। कोतवाल भुवन चंद्र जोशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.