अल्मोड़ा, मई 7 -- रानीखेत, संवाददाता। नगर व्यापार मंडल चुनाव की सुगबुगाहट एक बार फिर शुरू हो गई है। अब नए सिरे से चुनावी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पूर्व में जमा नामांकन शुल्क भी वापस किया जाएगा। जिला व्यापार मंडल और चुनाव समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बता दें कि 2025 में नगर व्यापार मंडल चुनाव प्रस्तावित थे। लेकिन विवाद के कारण चुनाव को स्थगित कर दिया गया था। इधर जिला व्यापार मंडल की शिव मंदिर परिसर में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष मोहन नेगी ने कहा कि प्रांतीय पदाधिकारियों से हुई वार्ता के बाद चुनावी प्रक्रिया को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया गया है। पूर्व में किए गए रजिस्ट्रेशन के आधार पर ही चुनाव कराए जाएंगे। पुरानी चुनावी प्रक्रिया को निरस्त किया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया दोबारा कराई जाएगी। पदाधिकारियों ने बताया कि निवर्तमान व्यापार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.