अल्मोड़ा, जनवरी 23 -- आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर रानीखेत में उन्हें याद किया। सुभाष चौक में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। सुभाष विचार मंच की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वरिष्ठ नागरिक नारायण सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में नेताजी सुभाषचंद्र बोस का भावपूर्ण स्मरण किया गया। कहा कि युवा पीढ़ी को उनके विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम में मंच के संयोजक मोहन नेगी, पूर्व कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष संजय पंत, महेंद्र रौतेला, सीकेएस बिष्ट, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवंत नेगी, संदीप गोयल, जगदीश अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, जिपंस हिमांशु कुमार, श्याम नैनवाल आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.