अल्मोड़ा, मई 15 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। पीजी कालेज के पास जंगल में केआरसी कर्मचारी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान हरियाणा के रूप में की। युवक कुमाऊं रेजिमेंट केंद्र में सिविल डिफेंस का कर्मचारी था और वर्तमान में यहां मुख्यालय में कार्यरत था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार अपराह्न पीजी कालेज के पास जंगल में शव होने की सूचना मिली। पुलिस वहां पहुंची तो शव पानी के पाइप के सहारे जैकेट के फंदे पर लटका मिला। बताया कि मृतक 30 वर्षीय जितेंद्र सिंह निवासी बल्लभगढ़ फरीदाबाद हरियाणा का निवासी है। वह केआरसी सिविल डिफेंस का सफाई कर्मचारी था। यहां गनियाद्योली में किराए के भवन में रहता था। जितेंद्र ने शुक्रवार 11 बजे तक ड्यूटी की। इसके बाद अपराह्न उसका शव ही लटका हुआ मिला। इधर...