अल्मोड़ा, सितम्बर 29 -- रानीखेत। हौसला हो तो अभाव भी सफलता की राह में आड़े नहीं आते। इसे साबित कर दिखाया रानीखेत सदर बाजार निवासी गीतांजलि सती ने। सीमित संसाधनों के बीच पढ़ाई करते हुए गीतांजलि ने लोअर पीसीएस परीक्षा में 20वीं रैंक हासिल कर पीसीएस अधिकारी बनने का गौरव हासिल किया है। उनकी सफलता से परिवार के साथ ही पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। गीतांजलि साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता राजन सती पोस्ट ऑफिस के समीप चाय बेचते हैं, जबकि मां सुनीता सती गृहिणी हैं। परिवार की सीमित आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद गीतांजलि ने अपने लक्ष्य से समझौता नहीं किया। यह भी पढ़ें- चाय विक्रेता की बेटी बनी पीसीएस अधिकारी उन्होंने नियमित पढ़ाई और मेहनत के दम पर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की और आखिरकार सफलता हासिल की। गीतांजलि की प्रारंभिक शिक्षा...