अल्मोड़ा, जून 16 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। टिहरी के केतन लाल हत्याकांड के विरोध में मूलनिवासी संघ के नेतृत्व में लोगों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय में विरोध जताया। सीएम और राज्यपाल के नाम ज्ञापन भेज दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। मूलनिवासी संघ के अध्यक्ष दिनेश आर्या के नेतृत्व में पूर्व ब्लाक प्रमुख हीरा रावत सहित तमाम वक्ताओं ने मामले के आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की। दिनेश टम्टा, गुसाई राम, कुलदीप कुमार, मुकेश कुमार, सुंदर लाल सुमन, अनिल टम्टा, बसंती दोरियाल, राजेंद्र प्रसाद, आनंद राम, गणेश कुमार, हेमा देवी, रेवती देवी, गोपाल राम आदि थे। यह भी पढ़ें- रानीखेत में केतन को न्याय की मांग उठी यह भी पढ़ें- केतन प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...