अल्मोड़ा, जून 9 -- रानीखेत। हजरत कालू सैयद बाबा की मजार पर 52 वां उर्स शरीफ आज से शुरू होगा। उर्स में इस बार विभिन्न प्रतियोगिताएं भी होंगी। दरगाह में 14 जून की सुबह कुल शरीफ होगा, जबकि शाम पांच बजे पुरस्कार वितरण किया जाएगा। दरगाह के खादिम मोहम्मद मोहसिन ने बताया कि उर्स में कवि सम्मेलन मुशायरा, सूफियाना कव्वाली का आयोजन भी होगा। देश भर से कई राज्यों से शायर, कवि और कव्वाल यहां पहुंचेंगे। उर्स की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेले को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है। यह भी पढ़ें- रानीखेत में उर्स समारोह कल से, तैयारियां शुरू यह भी पढ़ें- रानीखेत में उर्स समारोह आज से, तैयारियां शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...