अल्मोड़ा, दिसम्बर 16 -- ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही अब नगर क्षेत्र में भी गुलदार सक्रिय होने से लोगों में दहशत है। शाम के वक्त अंधेरा होते ही गुलदार आबादी क्षेत्र का रुख कर रहा है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। नगर के आबकारी, शिव मंदिर परिसर, सुदामापुरी, ऐरोली गांव को जाने वाले मार्ग पर कई बार गुलदार के दिखने से दहशत का माहौल बना है। इन क्षेत्रों में बेखौफ घुमता गुलदार सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। जिस कारण लोगों में भय व्याप्त है। लोगों ने वन विभाग और कैंट बोर्ड के वन महकमे से पिंजड़ा लगाने की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि किसी भी वक्त बड़ी घटना घट सकती है। स्थानीय निवासी सोनू सिद्धिकी, शेर सिंह राणा आदि का कहना है कि आबादी क्षेत्र में अक्सर बच्चे खेलते हैं। जिस कारण गुलदार के हमले की आशंका बनी रहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.