रानीखेत बीरशिवा स्कूल में छात्र परिषद का गठन
अल्मोड़ा, जून 18 -- रानीखेत। बीरशिवा स्कूल गुरुवार को छात्र परिषद का गठन करते हुए शपथ ग्रहण समारोह हुआ। शुभारंभ निदेशक प्रीति पांडे और कॉर्डिनेटर प्रियंका ने किया। छात्र-छात्राओं ने आकर्षक स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। संचालन कक्षा नौवीं की छात्रा मारिया राकेब ने किया। इस दौरान हुए चुनाव में स्कूल हेड बॉय गर्ल स्वाति भट्ट, वाइस हेड बॉय हर्षित बिष्ट व गर्ल भूमिका बिष्ट, कल्चरल बॉय कैप्टन अनुज देव व गर्ल मिताली, डिसीप्लीन बॉय कैप्टन हर्षित अधिकारी व गर्ल श्रेया अधिकारी, स्पोर्ट्स बॉय कैप्टन नवल अधिकारी व गर्ल तनुश्री साह चुने गए। चेयरपर्सन निरुपमा भट्ट तलवार, सचिव तिलक राज तलवार, अध्यक्ष नीरूपेंद्र तलवार और मुस्कान तलवार ने नवगठित छात्र परिषद को शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.