अल्मोड़ा, अप्रैल 6 -- रानीखेत। नगर में पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत शुरू हो गई है। सोमवार को नगर के एकमात्र पेट्रोल पंप में पेट्रोल समाप्त हो गया, जिस कारण वाहन चालकों की दिक्क़ते बढ़ गई है। केमू स्टेशन स्थित पंप में पेट्रोल समाप्ति का बोर्ड चस्पा कर दिया गया है। हालांकि डीजल की आपूर्ति फिलहाल सुचारु रूप से चल रही है। पंप में दोपहिया, चौपहिया वाहन चालक पेट्रोल भराने पहुंचे लेकिन उन्हें वापस लौटना पड़ा। उधर ताड़ीखेत स्थित पंप पर पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सुचारु रूप से चल रही है। नगर में दिक्क़त होने से अब ताड़ीखेत पंप पर दबाव बढ़ गया है। इधर रानीखेत स्थित पंप के स्वामी चितरंजन मंगोली ने बताया कि पेट्रोल वाहन नहीं पहुंचा है, सोमवार शाम तक पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि डीजल की आपूर्ति सुचारु रूप से चल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.