अल्मोड़ा, मार्च 13 -- परिवहन निगम के रानीखेत रोडवेज डिपो से बाया सौलाधार, ड्यौड़ाखाल होते हुए दिल्ली के लिए आज यानी शनिवार से नई बस सेवा शुरू हो जाएगी। स्थानीय लोग लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। रोडवेज डिपो के एआरएम रमेश रौतेला ने बताया कि बस सेवा रानीखेत से ड्यौड़ाखाल, भतरौंजखान होते हुए दिल्ली आनंद बिहार जाएगी। उन्होंने बताया कि बस अपराह्न तीन बजे रानीखेत से ड्यौड़ाखाल के लिए चलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...