अल्मोड़ा, नवम्बर 30 -- रानीखेत। यहां नगर निवासी मो अज़ीम मुस्तुफा का चयन सहायक सांख्यिकी अधिकारी के पद पर हुआ है। उनके चयन पर क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर है। अज़ीम ने इस परीक्षा में 52वीं रैंक हासिल की है। मो अज़ीम मुस्तुफा ने अपनी सफलता का श्रेय परिजनों, शिक्षकों और मार्गदर्शकों को दिया तथा कहा कि निरंतर अध्ययन और धैर्य किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने की कुंजी है। स्थानीय लोगों ने अज़ीम मुस्तुफा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.