अल्मोड़ा, जुलाई 11 -- रानीखेत। कोतवाली क्षेत्र के ऐना गांव में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने गांव के ही व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अग्निवीर बनने के लिए ऐना गांव में रहने वाली बुआ जानकी देवी के घर आए 19 साल के सागर की शुक्रवार रात गांव के ही जगत सिंह पुत्र पान सिंह नामक व्यक्ति ने घर में घुसकर हत्या कर दी थी। मामले में मृतक युवक की बुआ के बेटे नीरज ने पुलिस को तहरीर दी है। कहना है कि आरोपी जब घर में घुसा तो वह अपने कमरे में था। चीखने की आवाज सुनकर वह बाहर आया तो आरोपी फरार हो चुका था। मां जानकी देवी यानी मृतक की बुआ जानकी देवी लहुलुहान हालत में पड़ी थी। दादी शोभा देवी भी खून से लतपथ थी। उनके गले में भी चाकू का गहरा घाव बना हुआ था। जबकि सागर अचेत हालत में पड़ा था। कोतवाल भुवन जोशी ने बताया कि मामले में पुलिस ने हत्या के...