अल्मोड़ा, मार्च 30 -- रानीखेत में पली बढ़ी प्रीति और रीति जुड़वा बहनों ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दोनों बहनों ने यूरोप की सिक्स सुपर हाफ मैराथन में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। 48 साल की आयु में दोनों बहनों ने मेजर मैराथन में शानदार प्रदर्शन कर अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की है। अब तक वह कार्डिफ, प्राग और बर्लिन में परचम लहरा चुकी हैं। प्रीति और रीति रक्षा विशेषज्ञ पूर्व ले. जनरल मोहन चंद्र भंडारी की पुत्रियां हैं। फौजी माहौल में परवरिश पाने के बाद दोनों ने दिल्ली आर्मी पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की। 48 वर्ष की आयु में मैराथन जीतकर दोनों बहनों ने न केवल भारत और एशिया का मान बढ़ाया, वरन उत्तराखंड को भी गौरवांवित किया है। लेफ्टिनेंट जनरल एमसी भंडारी ने बताया कि पिछले साल भी दोनों बहनों ने मैराथन टोक्यो, बोस्टन, लंदन, वर्लिन, शिकागो, न्यूयार्क में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.