अल्मोड़ा, मार्च 17 -- रानीखेत में पहली बार महिला रामलीला प्रतियोगिता का आयोजन होगा। सांस्कृतिक समिति की बैठक में तैयारियों पर चर्चा हुई। साथ ही जिम्मेदारी भी सौंपी गई। बैठक में तय हुआ कि अप्रैल माह में स्कूली बच्चों के लिए छोलिया नृत्य और महिलाओं-छात्राओं के लिए ऐपण और रंगवाली पिछोड़ी कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद मई महीने में रामलीला प्रतियोगिता होगी। बैठक में लोक गायक, रंगकर्मी स्व दीवान कनवाल को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान फागोत्सव के आय-व्यय का ब्यौरा रखा गया।समिति अध्यक्ष विमल सती की अध्यक्षता में हुई बैठक में रामलीला प्रतियोगिता के लिए क्षेत्र की महिला प्रतिभागी टीमों को रामलीला संवाद, प्रसंगों के साथ आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। विजेता टीमों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में सांस्कृतिक समिति के राजेंद्र पंत, दीपक पंत,...