अल्मोड़ा, अगस्त 10 -- अल्मोड़ा। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से 12 अगस्त को रानीखेत कॉलेज व 13 अगस्त को सोमेश्वर कॉलेज में रोजगार मेला लगेगा। इसमें क्वेस क्रॉप टाटा मोटर्स के प्रतिनिधि प्रोडक्शन ट्रेनी के करीब 1200 पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार लेंगे। साक्षात्कार के बाद अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। 12 वीं पास 18 से 23 उम्र के अभ्यर्थी इसमें प्रतिभाग कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...