लखनऊ, मार्च 27 -- CM Yogi: योगी सरकार ने रामनवमी पर उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज में 'तरकश ड्रोन फॉरेंसिक लैब' का तोहफा दिया। शुक्रवार को सीएम योगी ने इस लैब का शुभारंभ कर दिया। इस अत्याधुनिक लैब को भगवान श्रीराम के आदर्शों को समर्पित किया गया है, जिन्हें धर्म, न्याय और वीरता का प्रतीक माना जाता है। उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज के डायरेक्टर जीके गोस्वामी ने बताया कि 'तरकश' शब्द का अर्थ होता है वह पात्र जिसमें तीर रखे जाते हैं। भारतीय परंपरा में यह केवल एक साधारण वस्तु नहीं, बल्कि युद्ध में तत्परता, सटीकता और शक्ति का प्रतीक है। इसी विचार को आधुनिक संदर्भ में रूपांतरित करते हुए ड्रोन फॉरेंसिक लैब का नाम 'तरकश' रखा गया है। जिस प्रकार भगवान श्रीराम अपने तरकश में अचूक तीर संजोकर रखते थे और उनका उपयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.