फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 28 -- फर्रुखाबाद। राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी एक जुलाई को यहां आएंगे। उनके स्वागत की पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार तैयारियां की हैं। इसको लेकर हुयी बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत होगा इसके लिए जिम्मेदारियां बांटी गयीं। जिलाध्यक्ष पंकज अवस्थी, अनुपम दीक्षित, मनोज चतुर्वेदी, आर्यन बाजपेयी, अब्दुल मुफीद खान, राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...