राधे-राधे कमल खिला दे, जय श्रीराम; ताजमहल में गूंजा चुनावी नारा, BJP नेता का वीडियो वायरल
आगरा, नवम्बर 19 -- विश्व प्रसिद्ध ताजमहल एक बार फिर राजनीतिक और धार्मिक नारेबाजी को लेकर चर्चा में है। स्मारक परिसर के अंदर नारेबाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें ताजमहल को तेजोमहल बताते हुए धार्मिक और राजनीतिक नारे लगाए जा रहे हैं। वीडियो में राधे-राधे कमल खिला दे का चुनावी नारा भी सुनाई दे रहा है। वायरल वीडियो में भाजपा ब्रज क्षेत्र पिछड़ा मोर्चा के सोशल मीडिया प्रभारी राजेश राठौर नजर आ रहे हैं। उनके साथ मौजूद लोगों द्वारा नारेबाजी किए जाने का दावा किया जा रहा है। ताजमहल जैसे संरक्षित स्मारक परिसर में इस तरह की राजनीतिक नारेबाजी ने नए सवाल खड़े कर दिए हैं। स्मारक में पर्यटकों के भ्रमण और गतिविधियों को लेकर निर्धारित नियम हैं। ऐसे में वीडियो सामने आने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। हालांकि वीडियो कब का है और नारेबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.