नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- UP News: मथुरा में शुक्रवार की शाम हुए नाव हादसे के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जहां एक वीडियो में नाव पर सवार श्रद्धालु राधे-राधे का जाप करते हुए दिखाई दे रहे हैं तो दूसरे वीडियो में चीख-पुकार मची हुई है। नाव पलटने के बाद के इस वीडियो में दिख रहा है कि कई लोग बचने के लिए हाथ पैर मार रहे हैं। हादसा होते ही आसपास के नाव सवार मौके पर पहुंचते हैं और कुछ लोगों को ट्यूब फेंककर बचाने की कोशिश करते हैं तो कुछ लोगों को अपनी नाव पर खींचकर बचाते हैं। नाविकों की तत्परता का ही असर रहा कि नाव पर सवार आधे से ज्यादा लोगों को बचा लिया गया है। फिलहाल हादसे में दस लोगों की मौत हुई है। पांच लोग लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों की तलाश शनिवार को भी जारी रही। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लापता लोगों की तलाश में जुटी ह...