बरेली, मार्च 23 -- बरेली क्लब में सनातन संस्कृति चेतना ट्रस्ट द्वारा आयोजित तीन दिवसीय मेले का रविवार देर रात भव्य समापन हुआ। समापन से पहले अतुल पंडित म्यूजिकल बैंड की मनमोहक प्रस्तुतियों पर शहरवासी जमकर झूमे। अतुल पंडित ने मंच से सांवरिया तेरे लिए जोगन भेष बनाया तो हर कोई झूमने लगा। इसके बाद किशोरी कुछ ऐसा हो जाए..., राधे अलबेली सरकार रटे जा राधे राधे..., राम नाम के हीरे मोती मैं बिखराऊ गली गली..., काली कमली वाला मेरा यार है...। पर देर रात तक मौजूद सनातनी झूमते नजर आए। सनातन संस्कृति चेतना ट्रस्ट द्वारा आयोजित मेले ने समाज को अपनी संस्कृति से जोड़ने के प्रयास को सभी ने सराहा। कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति के पश्चात बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं हुए। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.