काशीपुर, मई 8 -- काशीपुर। राधेहरी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को राजनीति विज्ञान विभाग के वार्षिक विभागीय कार्यक्रम का समापन समारोह और विभाग की एसआरएफ की छात्राओं के वायवा का आयोजन किया गया। राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. एपी सिंह ने मुख्य अतिथि रुद्रपुर महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. सरबजीत सिंह का बैज लगा कर स्वागत किया गया। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. केएन यादव ने विभागीय परिषद कार्यक्रम को छात्र छात्राओं के व्यक्तित्व के निर्माण के लिए आवश्यक बताया। संचालन विभाग की प्राध्यापिका डॉ. रेनू राधा ने किया। यहां अर्थशास्त्र विभाग के प्राध्यापक प्रो. अमाऊद्दीन अहमद, डॉ. महेश मेवाफरोश, नेहा, कोमल, मनु, जकी, सुमंत, शबनम, नंदिनी मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.