काशीपुर, मार्च 12 -- काशीपुर। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान परिषद में प्राचार्या प्रो.(डॉ.) सुमिता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में गुरुवार को छात्र-छात्राओं के लिए क्विज, एक्सटेम्पोर विजुअल आइडेंटिफिकेशन प्रतियोगिता आयोजित हुई। डॉ. विवेक कुमार केडिया ने क्विज का संचालन करते हुए 5 राउंड में विज्ञान एवं पर्यावरण आधारित कुल 100 प्रश्न पूछे। क्विज में लता नेगी प्रथम, साक्षी यादव द्वितीय, कशिश शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। विजुअल आइडेंटिफिकेशन प्रतियोगिता में डॉ. रेनू ने पावर-प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से पेड़-पौधे, उपकरण, वैज्ञानिक पर आधारित पांच स्लाइड्स दिखाए। प्रतियोगिता में लता नेगी प्रथम, साक्षी यादव द्वितीय, मो. समीर एवं सुभांगी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। एक्सटेम्पोर में छात्र-छात्राओं ने डिजिटल इंडिया, ए-...