काशीपुर, फरवरी 21 -- काशीपुर। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनएसएस के विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। यह शिविर सात दिनों तक चलेगा। शनिवार को राधेहरि महाविद्यालय के एनएसएस प्रकोष्ठ के साथ दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. सुनीता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में राजकीय उच्च आदर्श प्राथमिक विद्यालय कताई मिल में हुआ। शुभारंभ में सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। विशिष्ट अतिथि गजेंद्र पाल सिंह ने स्वयं सेवकों को शिविर की जानकारियां दीं। यहां कार्यक्रम अधिकारी डॉ.स्नेह लता, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ममतेश कुमारी, डॉ. विवेक केडिया, डॉ. रीना चौरसिया, अखिलेश गिरी, गुरमीत सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.