राधेश्याम साहू हत्याकांड में प्रेमिका सहित तीन गिरफ्तार, जेल
रांची, जून 17 -- खूंटी, संवाददाता। रनिया थाना क्षेत्र में 15 जून को हुए राधेश्याम साहू हत्याकांड का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मृतक की प्रेमिका समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में किशुनपुर निवासी लक्ष्मी देवी, उसका पुत्र रविंद्र मांझी तथा तपकरा के बिरता निवासी संदीप मांझी शामिल हैं। बुधवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने मामले की विस्तृत जानकारी दी। एसपी ने बताया कि राधेश्याम साहू की हत्या उसके घर के समीप ही कर दी गई थी। हत्या के बाद आरोपियों ने पुलिस और परिजनों को गुमराह करने की नीयत से शव को स्कूटी के माध्यम से तांबा जंगल ले जाकर फेंक दिया। इसके बाद मामले को जमीन विवाद और अपहरण से जोड़कर हत्या को अज्ञात अपराधियों की करतूत बताने की कोशिश की गई।
हत्या क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.