देवरिया, जून 27 -- देवरिया, निज संवाददाता। भाजपा नेता व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष डा.राधेश्याम शुक्ला को जिला बदर करने की कार्रवाई के विरोध में अब छात्र नेताओं का संगठन आ गया है। शुक्रवार को छात्र नेताओं ने पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के तत्वावधान में प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह से मुलाकात की और प्रकरण की जांच की मांग की।छात्र नेताओं ने कहा कि डा.शुक्ला छात्र राजनीतिक की उपज हैं, उन्होंने भाजपा के साथ खड़ा होकर हमेशा काम किया। जो भी उनके विरुद्ध मुकदमे हैं, वह सीजेएम न्यायालय में विचाराधीन है, उन्हें एक साजिश के तहत फंसाया गया है, उनका पक्ष इस प्रकरण में सुनने का मौका नहीं दिया गया है। यह भी पढ़ें- टीईटी अनिवार्यता के विरोध में सांसद को दिया ज्ञापन प्रकरण की जांच कराई जाए। नहीं तो छात्र नेता आंदोलन को बाध्य होंगे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अरव...