उन्नाव, अप्रैल 6 -- हिलौली। ब्लाक के संदाना गांव में 1967 मे शिक्षा की अलख जगाने वाले दिवंगत राधेश्याम त्रिपाठी की श्रृद्धांजलि सभा का सोमवार को आयोजन किया गया। वक्ताओं ने व्यक्तित्व और कृतित्व का बखान करके उनके जीवन से जुड़े संस्मरणों को साझा किया। श्री सुभाष इंटर कालेज के संस्थापक सन्दाना निवासी राधेश्याम त्रिपाठी की छह मार्च को लंबी बीमारी के चलते मौत हो गई थी। सोमवार को कालेज स्टाफ सहित क्षेत्र के संभ्रांत लोगों की उपस्थिति मे उनकी श्रृद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। सभा की शुरुआत उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके की गई। डॉक्टर गणेश नारायण शुक्ला ने बताया श्री त्रिपाठी ने उस समय शिक्षा की अलख जगाने का वीणा उठाया था जब ग्रामीणांचल से शिक्षा कोसो दूर थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...