बरेली, अप्रैल 6 -- शहर के राधिका मैटरनिटी होम में एक महिला ने एक साथ तीन स्वस्थ शिशुओं को जन्म दिया। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रुचि हितेश पुजारा के नेतृत्व में जटिल ट्रिपलेट प्रसव सफलतापूर्वक कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार ट्रिपलेट गर्भावस्था बेहद दुर्लभ होती है और इसमें गर्भावस्था से प्रसव तक विशेष निगरानी आवश्यक रहती है। चिकित्सकीय टीम की सतत देखरेख से मां और तीनों नवजात पूरी तरह स्वस्थ हैं। इस उपलब्धि पर स्थानीय नागरिकों व चिकित्सा समुदाय ने डॉक्टर और उनकी टीम को बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.