राधिकापुर में तबाही मचा रही कोसी, 13 घर नदी में विलीन
मधुबनी, सितम्बर 10 -- मधेपुर। कोसी नदी कटाव के लिए कुख्यात हैं। कोसी नदी में पानी कम ही है। मगर धारा तेज है। जिस कारण कटाव का रूप रौद्र है। धार में ही पानी घट-बढ़ रहा है। फलतः स्वभाव के अनुरुप कोसी नदी बासडीह व उपजाऊ भूमि का कटाव कर रही है। मधेपुर प्रखंड की बकुआ पंचायत के राधिकापुर वार्ड छह में कोसी नदी तबाही मचा रही है। नदी किनारे बसे घर व बासडीह भूमि कट रहे हैं। अबतक इस वर्ष बकुआ पंचायत के राधिकापुर वार्ड छह में 13 घर नदी में विलीन हो चुके हैं। कटाव की भय से कटावपीड़ित परिवार खुद अपना घर उजाड़ सुरक्षित जगह पर पलायन कर गए हैं। जबकि बकुआ पंचायत के राधिकापुर वार्ड छह में कुछ और घर कटाव की चपेट में है।
लोग अपना घर उजाड़ रहे हैं बकुआ पंचायत के राधिकापुर वार्ड छह में नदी ने पाट बदल ली है। विगत पखवाड़ेभर से बासडीह व उपजाऊ भूमि का कटाव कोसी नदी कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.