खगडि़या, अप्रैल 8 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रेलखंड पर चलने वाली कई ट्रेनें मंगलवार को अपने निर्धारित समय से देरी से चली। जिससे रेल यात्री परेशान रहे। जानकारी के अनुसार 14011 राधिकापुर-आनंदविहार एक्सप्रेस करीब सवा पांच घंटे देरी से चली। वहीं 15483 अप अलीपुरद्वार-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस करीब पौने दो घंटे विलंब से चली। वहीं 12505 अप कामख्या-आनंदविहार नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस करीब सवा दो घंटे देरी से पहंुची। जबकि 12506 डाउन आनंदविहार-कामख्या नॉर्थ इस्ट एक्सप्रेस करीब एक घंटे विलंब से चली। इधर 15714 डाउन पटना-कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब सवा दो घंटे विलंब से पहंुची। वहीं 19484 सहरसा-अमदाबाद एक्सप्रेस करीब एक घंटे देरी से चली। जबकि 63349 अप सहरसा-समस्तीपुर मेमू करीब सवा घंटे लेट पहंुची। इधर अन्य कई ट्रेनें भी विलंब से चल रही थी।

हिंदी हिन...