राधा स्वामी सत्संग के लिए दौड़ेंगीं 170 रोडवेज बसें
सहारनपुर, सितम्बर 1 -- सहारनपुर। पिलखनी में एक और दो सितंबर को होने वाले राधा स्वामी सत्संग ब्यास को लेकर रोडवेज ने श्रद्धालुओं की वापसी के लिए 170 बसों की व्यवस्था की है। सत्संग समाप्त होने के बाद दोनों दिन सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक बसें पिलखनी से विभिन्न मार्गों पर संचालित होंगी। एक सितंबर को 54 और दो सितंबर को 116 बसें लगाई जाएंगी। क्षेत्रीय प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए दूसरे दिन बसों की संख्या दोगुने से अधिक रखी गई है। एक सितंबर को शामली के लिए चार, मेरठ छह, गंगोह-नकुड़ तीन, हरिद्वार पांच, देहरादून पांच, यमुनानगर-अंबाला 20, घंटाघर-रेलवे स्टेशन पांच, मानकमऊ बस स्टैंड तीन और काशीराम बस स्टैंड के लिए तीन बसें चलेंगी। दो सितंबर को शामली के लिए आठ, मेरठ 10, गंगोह-नकुड़ छह, हरिद्वार 10, देह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.