राधा सर्वेश्वर युगल विग्रह प्राण प्रतिष्ठा समारोह हुआ प्रारंभ
मथुरा, जून 22 -- रमणरेती स्थित श्री निम्बार्क सदन में रविवार को राधा सर्वेश्वर युगल विग्रह के अष्ट दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शुभारंभ श्रीमद्भागवत कथा के साथ रविवार को हो गया। जगद्गुरु निम्बार्काचार्य स्वभूराम द्वाराचार्य राधामोहन शरण महाराज ने कहा कि वृंदावन ब्रह्माण्ड के मूल तत्वपुरुष श्रीराधाकृष्ण की दिव्य क्रीड़ा और लीला भूमि है। जहां वे आज भी अपनी समस्त कलाओं के साथ विहार करते हुए भक्तों पर माधुर्य रस का वर्षण कर रहे हैं। समारोह संयोजक महंत सनतकुमार शरण महाराज ने बताया कि महोत्सव में देशभर से प्रमुख संतो-महंतों, वैष्णवाचार्यों और भक्तों के समागम का अद्भुत संयोग होगा। इससे पूर्व समारोह में गोपाल महायज्ञ, भजन संध्या, समाज गायन, संत सम्मेलन, रासलीला और विद्वत संगोष्ठी आदि विविध मनोरथों का क्रम भी शुरु हो गया। प्रातः श्रीमद्भागवत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.