मथुरा, जनवरी 11 -- श्री राधा वैली के मंदिर प्रांगण में भी 26 जनवरी को विशाल हिन्दू सम्मलेन आयोजित होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु व्यस्थाओं को अंतिम रूप देते हुए आमंत्रण पत्र का विमोचन कर प्रचार-प्रसार विधिवत प्रारम्भ किया गया। बैठक में सुनील अग्रवाल, एनएस भटनागर तथा राजेश पारीक ने समस्त राधा वैली निवासियों से व्यापक हिन्दू एकता हेतु सपरिवार कार्यक्रम में सहभागिता करने का अनुरोध किया। इनके अलावा कुसुम वाटिका से कन्हैया अग्रवाल, राधेश्याम, अशोक कुमार दुबे, दीपक खंडेलवाल, गिरीश अग्रवाल, केदार खंडेलवाल, प्रताप सिंह पहलवान, श्याम अग्रवाल, हानि चौपड़ा, नीलेश मित्तल आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता एनएस भटनागर तथा संचालन राजेश पारीक ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.