मुरादाबाद, दिसम्बर 30 -- मुरादाबाद। श्री हरि विराट संकीर्तन सम्मेलन समिति की ओर से वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तीसरे दिन की प्रथम बेला में वृन्दावन से पधारे रासाचार्य लेखराज ओमप्रकाश शर्मा ने धनुष यज्ञ लीला का बड़ी ही सुन्दर प्रस्तुति दी गई। सम्मेलन की द्वितीय बेला में पहले आचार्य धीर शान्त दास ने भजन प्रस्तुत किए। इसके बाद दिल्ली से पधारे भजन सम्राट मनीष चौहान व दीपेश सुनेजा ने अपनी सुमधुर वाणी से भजन सुनाकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। यहां भोला नाथ खन्ना, सुनील कुमार अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल, चक्रेश लोहिया एडवोकेट, संजय गोयल, अरुण कपूर, संजय महरोत्रा, अनुराग अग्रवाल, पंकज महरोत्रा, अश्विनी रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.