मुजफ्फर नगर, अप्रैल 4 -- मुजफ्फरनगर। रामपुर तिराहाकांड से जुड़े सरकार बनाम राधा मोहन द्विवेदी मामले में कोर्ट में सुनवाई नहीं हुई। कोर्ट ने सुनवाई के लिए 10 अप्रैल की तिथि नियत की है। एक अक्टूबर 1994 की रात पृथक राज्य की मांग के लिए उत्तराखंड के आंदोलनकारियों को पुलिस ने रामपुर तिराहे पर रोक लिया था। यहां आंदोलनकारियों का पुलिस से टकराव हुआ। पुलिस पर महिलाओ से छेड़छाड़ व दुष्कर्म के आरोप लगे थे। हालांकि बाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सात मुकदमे दर्ज किए थे। उतराखंड संघर्ष समिति के वरिष्ठ अधिवक्ता अनुराग वर्मा ने शुक्रवार को सरकार बनाम राधा मोहन द्विवेदी मामले में सुनवाई नही हुई। कोर्ट ने सुनवाई के लिए 10 अप्रैल की तिथि नियत की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.