गोड्डा, अप्रैल 28 -- गोड्डा संवाद सूत्र। धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राधा माधव सेवा संस्था के द्वारा पथरगामा के खारियानी में एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में श्रद्धालुओं के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है। संस्था के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में अखंड हरिनाम संकीर्तन, भव्य पूजा अर्चना एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम का शुभारंभ 28 अप्रैल (मंगलवार) को सुबह 10 बजे 108 महिलाओं द्वारा कलश यात्रा के साथ होगा। इसके पश्चात महाप्रसाद वितरण एवं संध्या आरती का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- सात दिवसीय भागवत कथा को लेकर 151 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा आयोजन के दूसरे दिन 29 अप्रैल (बुधवार) को संध्या 4 बजे से हरिनाम सं...