इटावा औरैया, मार्च 10 -- इटावा, संवाददाता। अखिल भारतीय श्री राधामाधव संकीर्तन मंडल इटावा का वार्षिक श्री हरि नाम संकीर्तन उत्सव 14 एवं 15 मार्च को चार सत्रों में होगा। संकीर्तन उत्सव में देश के प्रसिद्ध भजन गायक संगीतमय हरि गुणगान करेंगे। मण्डल शाखा के अध्यक्ष राकेश चंद्र पाठक एवं महासचिव विष्णु नारायण शोरावाल ने कार्यक्रम की जानकारी पत्रकारों को दी। बताया कि चार सत्रों में होने वाले इस वार्षिक उत्सव का शुभारम्भ 14 मार्च को प्रात: दस बजे से रामलीला रोड स्थित माया मैरिज होम में होगा। दूसरा सत्र सायंकाल छह बजे से शहर के प्रसिद्ध माता कालीबांह मंदिर परिसर में अमित दुबे के संयोजन में होगा। जिसमें मंडल से जुड़े बाहर से आए भजन गायक संगीतमय हरिनाम संकीर्तन प्रस्तुत करेंगे। 15 मार्च को सुबह ग्यारह बजे से उत्सव का तीसरा सत्र सराय जलाल के पास हाईवे ...