राधा बल्लभ मंदिर में गोचारण लीला दर्शन को उमड़े भक्त
मथुरा, मई 30 -- प्राचीन ठाकुर राधा बल्लभ मंदिर में पुरुषोत्तम मास के अंतर्गत चल रहे उत्सव मनोरथ के क्रम में शुक्रवार को गौ चरण लीला झांकी के दर्शनों का आयोजन किया गया। ठाकुर राधाबल्लभ लाल की मनोहारी गोचारण लीला के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का भारी सैलाब मंदिर परिसर में उमड़ पड़ा। मंदिर को विशेष रूप से आकर्षक पुष्प सज्जा एवं पारंपरिक श्रृंगार से सजाया गया था। मंदिर के तिलकायत अधिकारी आचार्य मोहित मराल गोस्वामी ने कहा कि पुरुषोत्तम मास में ठाकुरजी की प्रत्येक लीला भक्तों को भक्ति, प्रेम और समर्पण का संदेश देती है। शोभित लाल गोस्वामी ने कहा कि पुरुषोत्तम मास में होने वाले उत्सव मनोरथ भक्तों को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करते हैं। यह भी पढ़ें- पुरुषोत्तम मास में श्री हरि नाम संकीर्तन में झूमे श्रद्धालु
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.